फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती को जबरन घर से उठाकर जंगल में ले जाकर बलात्कार करने के मामले में पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। बृहस्पतिवार को उसने रमाला थाने पर पांच युवकों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 28 जून 2017 को किसी काम से बाहर गया था और बेटी घर पर अकेली थी। उस दौरान गांव के ही पांच युवक घर में घुस गए और उसकी बेटी को जबरन उठाकर जंगल मेें ले गए। वहां पर सभी ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। बाद में अधमरा हालत मेें उसे जंगल में छोड़कर भाग निकले। घर आकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बतायी। आरोप लगाया कि जब वह आरोपी युवकों के घर पर शिकायत लेकर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। मामला गांव में आग की तरह फैल गया। आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी युवकों के परिजनों ने मामले में समझौते का दबाव भी बनाया। रमाला थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें