फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली के विरोध में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय के लोगों का कलक्ट्रेट और एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बागपत। कस्बा अमीनगर सराय में दो दिन पहले पशु कटान की सूचना पर की गई छापामारी के मामले में काफी लोग सोमवार को कलक्ट्रेट और एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा पुलिस वाले बेवजह मकानों में घुसे। विरोध करने पर गाली-गलौज कर अभद्रता कर मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई । एएसपी ने शिकायत की जांच सीओ को सौंपी।
प्रदर्शनकारियों ने बताया 17 जून को दोपहर करीब दो बजे पुलिस वाले उनके मकानों में घुसे और तलाशी लेनी शुरू कर दी। पुलिस कर्मी महिलाओं के कमरों में पहुंच गए। विरोध करने पर पुलिस वाले महिलाओं के साथभी गाली-गलौज करते हैं। इसके बाद सिंघावली अहीर थाने में मोहल्ले के ही गुलजार, राजू, बिल्लो, लियाकत, आबिद, इमरान और कालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा उनके द्वारा मकान में कोई गलत कार्य नहीं किया जा रहा है। पुलिस पशु कटान की सूचना पर पुलिस मोहल्ले में पहुंची थी, लेकिन वहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला। उन्होंने डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एएसपी अजय कुमार सिंह से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । इस मौके पर बाबू कुरैशी, हाजी बुला, इलियास अंसारी, यूसुफ कुरैशी, आफताब, मुरसलीम आदि मौजूद रहे। एएसपी अजय कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों से कहा सीओ से मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में पुलिस वाले दोषी मिले तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें