जीआरपी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
बड़ौत। नव वर्ष के मद्दनेजर जीआरपी ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चौकसी बरतने के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की तलाशी ली गई।
जीआरपी के एसएसआई सत्यवीर के अलावा स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए। सुबह से ही जीआरपी स्टेशन पर मौजूद रही।स्टेशन पर बैठे यात्रियों के बैग व अन्य सामानों की चेकिंग की। एसएसआई सत्यवीर ने बताया कि नववर्ष पर अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए यह चेकिंग अभियान चलाया गया।