ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में स्थित हार्डवेयर एवं फर्नीचर की दुकान में गुरुवार की रात शार्टसर्किट से आग लगने से करीब पांच लाख रुपये से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गया। बाजार के लोग काफी प्रयास के बाद किसी तरह से आग की इस घटना पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर तब पहुंची। जब बाजार के लोग आग बुझा चुके थे। बरदह थाना क्षेत्र के बेलाखास गांव निवासी राजेद्र विश्वकर्मा की ठेकमा बाजार में हार्डवेयर और फर्नीचर की दुकान है। गुरुवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब दस बजे उनके दुकान के भीतर शार्टसर्किट से आग लग गई। दुकान के भीतर से तेज धुआं और लपटें उठने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो राजेंद्र को इसकी सूचना दी। दुकान में आग लगने की सूचना पर राजेंद्र भागकर मौके पर पहुंचे। बाजार के लोग फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लोग जब तक आग के इस घटना पर काबू पाते कि भीतर रखे गए करीब पांच लाख रुपये से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन दल विभाग की काफी सूचना देने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची।