फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला में आठ साल की मासूम से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। गांव का ही युवक घर से अगवा कर बच्ची को जंगल में ले गया और उसके साथ रेप किया। परिजनों को बदहवास हालत में बच्ची ईख के खेत में पड़ी मिली। इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह चार बजेे आठ वर्षीय बच्ची घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां आया तो सोती हुई बच्ची को उठाकर ले गया। रेलवे स्टेशन के पास ईख के खेत में बच्ची से युवक ने रेप किया। बच्ची की चीख निकली तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्ची ने रेप का विरोध भी किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक बच्ची को खेत में ही छोड़कर भाग निकला। परिजनों को जब बच्ची घर में नहीं मिली तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। घर से 400 मीटर दूर रेलवे स्टेशन के पास ईख के खेत में बच्ची बदहवास हालत में पड़ी मिली। परिजन बच्ची को उठाकर चिकित्सक के पास ले गए। इस संबंध में पिता ने थाने में अमित पुत्र कालू राम के खिलाफ बच्ची से रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए बड़ौत सीएचसी भेजा। आरोपी अमित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने अपना जुर्म भी कबूल किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें