फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगरौली में चिकित्सक को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मांगरौली गांव में चिकित्सक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात युवक चिकित्सक की पत्नी व बच्चों को भी फोन कर परेशान कर रहा है। चिकित्सक ने थाने पर अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर ली, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

मांगरौली गांव निवासी डॉ. रविंद्र ने बताया कि दो दिनों से उनके घर के मोबाइल पर अज्ञात युवक फोन कर पत्नी व बच्चों को परेशान कर रहा है। उन्होंने जब युवक से बात की तो उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अज्ञात युवक दो दिन से उन्हें फोन पर गाली गलौच करता है और धमकी दे रहा है। उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। धमकी के बाद से पूरा परिवार भयभीत है। चिकित्सक की पत्नी ने महिला हेल्प लाइन पर मामले की शिकायत की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें