फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों के सामने छोटी है जेल की दीवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला जेल की दीवारें बंदियों की हरकतों के सामने छोटी ही लगती हैं। खेतों से जेल में नशे का सामान फेंका जाता है। इसी तरह जेल से भी सामान बाहर फेंक दिया जाता है। अंदेशा जताया जा रहा है कि डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल को भी दीवार से जेल में अंदर फेंका गया होगा।
विज्ञापन

जिला कारागार की दीवारों के बाद खेत ही खेत हैं। दीवारों के आसपास आए दिन नशे के सामान, ताश की गड्डियां और अन्य सामान पड़ा मिलता रहा है। सूत्रों के अनुसार खेतों से दीवार की तरफ से नशे का सामान जिला जेल के अंदर फेंक देते हैं। अंदर से बंदी बाहर सामान फेंकते हैं। जेल की दीवारों के आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। अंदेशा यह भी जताया जा रहा है माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी दीवार से फेंककर ही तो जेल के अंदर तक नहीं पहुंचाया गया। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि हर बिंदु की जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें