फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाईयों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अहेड़ा रेलवे फाटक के पास शराबी 5-6 युवकों ने दो भाइयों पर हमला बोल दिया। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें हरचंदपुर गांव निवासी जानू और आमिर पुत्र अली हसन हैं। आमिर ने बताया कि युवक शराब पिकर गाली गलौच कर रहे थे। इसका दोनों भाइयों ने विरोध किया। उन्होंने कोतवाली में आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। ब्यूरो
विज्ञापन


परिवार पर हमला, केस दर्ज
बागपत। पाबला गांव निवासी अरूण पुत्र जगदीश प्रसाद ने राजू पुत्र रामशरण, मोहित, सागर और सौरभ पुत्र राजू निवासी पाबला के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी मां, भाई और उसके साथ मारपीट की। इसमें तीनों घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। ब्यूरो

कोर्ट के आदेश पर छह पर रिपोर्ट दर्ज
बागपत। शामली जनपद के भनेड़ा निवासी शान मोहम्मद पुत्र जिंदा हसन ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में शहजाद पुत्र सतारा, गुलशेर और सतारा पुत्र सुभाष निवासी कैराना शामली, सलमान पुत्र यामीन, सलीम और तसलीम पुत्र मंशा निवासी मांडी मुजफ्फरनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक मई 2016 को आरोपियों ने दिल्ली रोड स्थित आशीर्वाद मैरिज होम बागपत के पास उसके पिता और ससुर पर मारने की नीयत से फायरिंग की । इसमें वे बाल-बाल बच गए। ब्यूरो
विज्ञापन


आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस
दोघट (बागपत)। दाहा गांव में 25 मई को युवती से छेड़छाड़ को लेकर पप्पन की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी हाशिम तभी से ही फरार है। पीड़ित परिवार को बार-बार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि फरार आरोपी को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। ब्यूरो

किशोरी को ले गया युवक
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव से आठ जून को एक युवक किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया। किशोरी के भाई ने थाने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो

दाहा में शिक्षिका शिविर 16 से 23 जून तक
दोघट (बागपत)। आर्यवीर एवं वीरांगना दल चौगामा के तत्वावधान में 16 से 23 जून तक चौधरी भोपाल सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन दाहा में शिक्षिका शिविर लगेगा। यह जानकारी हरपाल सिंह आर्य ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें