बंटवारे के विवाद में दंपति को पीटा
फोटो संख्या 23 बीडीटी 1
बड़ौत (बागपत)। छछरपुर गांव मेें बंटवारे के विवाद में भाइयों ने एक दंपति को मारपीट कर अधमरा कर दिया और गला दबाकर मारने की प्रयास किया। आरोप है कि महिला के साथ भी दुराचार का प्रयास किया। डायल 100 पुलिस को इसकी सूचना दी। वह मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
छछरपुर निवासी राकेश रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसका अपने भाइयों से बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि आए दिन उसके साथ अभद्रता और मारपीट की जाती है। सोमवार सुबह भाइयों ने उसके घर में घुसकर पत्नी सोनिया को डंडों से मारपीट कर पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ भी दुराचार का प्रयास किया। इसकी सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। घायलों को लेकर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सोनिया को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।