फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के परिवार पर फायरिंग, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। भाजपा नेता एवं उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के सलाहकार वेदपाल उपाध्याय के ककौर कलां स्थित घर पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोप है कि पथराव भी किया गया। इसमें परिवार के आठ सदस्य घायल हो गए। आरोप है कि गांव में रास्ता बताने के विवाद में आरोपियों ने हमला बोला है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

ककौर कलां गांव निवासी वेदपाल उपाध्याय उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के सलाहकार हैं। वह भाजपा के टिकट पर छपरौली विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके बेटे आकाश उपाध्याय ने बताया कि उसका तहेरा भाई सहंसर पाल गांव के रास्ते से बृहस्पतिवार शाम गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने सहंसरपाल से गांव के एक व्यक्ति के मकान का रास्ता पूछ लिया था। रास्ता क्यों बताया जाए, इसी बात पर कुछ लड़कों ने सहंसरपाल की पिटाई की। थोड़ी देर बाद ही आरोपी फायरिंग करते हुए घर में दीवार कूदकर घुस आए। आरोपियों ने गोलियां चलाई। बाद में हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से भी हमला और पथराव किया। आरोप है कि गोली उसकी दिव्यांग बहन प्रीति के सिर से छूकर गुजरी। उसकी दूसरी बहन आशा, मां सुदेश, भतीजी आरती, शशि, भाभी बेबी और भतीजे विक्रांत की बुरी तरह से पिटाई की। बाद में हमलावर धमकी देकर चले गए। घटना की पुलिस को सूचना दी। घायलों को छपरौली अस्पताल में भर्ती कराया। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। उधर एसपी जय प्रकाश का कहना है वेदपाल उपाध्याय के परिवार के साथ पड़ोसी का झगड़ा हुआ है। उनके बीच मारपीट हुई है। फायरिंग का मामला अभी सामने नहीं आया है। जांच चल रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें