फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ऑफिस में तीन युवकों की धुनाई, निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंजाब की एक युवती का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराकर कोर्ट मैरिज करने जा रहे विशेष समुदाय के तीन युवकों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। जबकि एक महिला समेत कई लोग भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए युवकों की सीओ दफ्तर में धुनाई की। जुलूस के रूप में पुलिस की मौजूदगी में पिटाई की। बाद में पुलिस उनको कोतवाली लेकर गई। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने लव जिहाद और 50 हजार में लड़की को बेचने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को शनिवार दोपहर सूचना मिली की कि सहारनपुर जिले के विशेष समुदाय के कुछ युवक दूसरे समुदाय की एक लड़की के साथ कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में है। जानकारी मिलते ही वे उनके पास पहुंचे। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। उन लोगों ने पीछा कर आरोपी तीन युवकों को पकड़ लिया। जबकि एक महिला और कई लोग कार से भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए युवकों की धुनाई कर जुलूस के रूप में हिंदू संगठन के लोग सीओ दफ्तर में लेकर पहुंचे। बाद में भी उनकी धुनाई की। इतना ही नहीं पुलिस ने भी उनको थप्पड़ जड़े। बाद में पुलिस उनको कोतवाली ले आई। जानकारी करने पर पता चला सहारनपुर के शिवदासपुर निवासी कलीम का पंजाब के बरनाला शहर में हेयर सैलून है। वहां पर उसका भाई नदीम भी काम करता है। कलीम बरनाला की एक युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले आया है। जो अपने भाई नदीम और फुफेरे भाई मुद्दसिर के सहयोग से लड़की का धर्म परिवर्तन कर कोर्ट मैरिज करने की बागपत में तैयारी कर रहा था।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी और दुर्गा वाहिनी की महिला प्रमुख रेखा का कहना है कि आरोपी युवक लड़की को नौकरी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर लेकर आए हैं। जो 50 हजार रुपये में उसको बेचने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि लड़की का बहला-फुसलाकर अपहरण करने का एक सप्ताह पहले पंजाब के बरनाला में कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वहां की पुलिस और लड़की के परिजनों को जानकारी दे दी है। उधर, आरोपी कलीम का कहना है कि यह लड़की उसके सैलून में आती-जाती थी। इस दौरान ही उसका उससे प्रेम प्रसंग चल गया । वह उससे फेसबुक और वाट्सएप पर बातचीत करता था। वह उससे कोर्ट मैरिज करने की तैयारी कर रहा था। वहीं लड़की का कहना है कि वह खुद इनके साथ आई है।
विज्ञापन


कोतवाली में लगा हिंदू संगठन के लोगों का जमावड़ा
बागपत। कोतवाली में हिंदू संगठन के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। उनका मांग है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

श्रीराम के नारों से गूंजा सीओ ऑफिस
बागपत। युवकों के पकडने जाने के बाद हिंदू संगठन के लोग उनको सीओ ऑफिस लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीराम के जोरदार नारे लगाए। पुलिस वालों ने किसी तरह उनसे आरोपी युवकों को हिरासत में लिया। पिटाई से रोकने के लिए पुलिस वालों ने उनको कमरे में बंद किया। बाद में किसी तरह कोतवाली लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें