बड़ौत (बागपत)।
हरियाणा पुलिस ने लूट के मामले में वांछित चल रहे 20 हजारी ईनामी बदमाश को खेड़ा हटाना गांव में गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ ले गई है।
बड़ौत कोतवाली में शनिवार को हरियाणा के रिवाड़ी के धारू थाना के एसआई सुभाष वहां की पुलिस के साथ पहुंचे और उन्होंने कोतवाली में आमद करा पुलिस के साथ खेड़ा हटाना में दबिश दी। एसआई सुभाष ने बताया कि आठ माह पहले धारू थाना क्षेत्र में लूट के एक मामले में खेड़ा हटाना का मोहकम वांछित चल रहा था और उस पर हरियाणा में 20 हजार रुपये का ईनाम भी है। पुलिस ने दबिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई है। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि हरियाणा की पुलिस आई थी और वांछित चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर ले गई है।