रमाला (बागपत)। असारा बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर थ्री व्हीलर चालकों में मारपीट हुई। इस दौरान यात्रियों में भी अफरा तफरी मच गई। इस झगड़े में दो थ्री व्हीलर चालक घायल हो गए। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
असारा-सूजती मार्ग पर चलने वाले थ्री व्हीलर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रमाला चीनी मिल से चालक सवारियां भरकर ले जाते हैं। बुधवार को नंबर पर एक थ्री व्हीलर लगा हुआ और उसमें सवारियां बैठ रही थी। इसी दौरान दूसरे थ्री व्हीलर चालक वहां आया और उसमें सवारियां उतारकर अपने थ्री व्हीलर में बैठाने लगा। इस पर दोनों चालकों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते गाली गलौच और मारपीट शुरू हो गई। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान थ्री व्हीलर में बैठी सवारियों में अफरा तफरी मच गई। लड़ रहे चालकों को लोगों ने बीच बचाव कर अलग किया और मामला शांत हुआ। इस झगड़े में एहसान निवासी असारा और नरेंद्र निवासी सूजती घायल हो गए। दोनों रमाला थाने में पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी ।