फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के युवा उद्यमी ने छपरौली में की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे के बिजलीघर के पास सड़क किनारे ट्राली पर रस्सी से लटका युवक का शव मिला। मृतक हरियाणा के पानीपत का रहने वाला युवा उद्यमी है। पुलिस और परिजनों ने बताया कारोबार में घाटा होने के कारण युवक कई दिन से घर से गायब चल रहा था। इस कारण उसने आत्महत्या का कदम उठाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली किसी युवक का शव पराली से लदी ट्राली की रस्सी में लटका हुआ है। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। शिनाख्त हरियाणा के पानीपत जिले के गांव जलालपुर के सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी । मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया मरने वाला सुनील अविवाहित है । पानीपत शहर में करीब दस लाख रुपये लगाकर एक फैक्ट्री लगाई, जो चल नहीं पाई इस कारण सुनील डिप्रेशन में था और तीन दिन पहले ही बिना बताए घर से कहीं चला गया । पुलिस ने मृतक के परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा । थाना प्रभारी छपरौली बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया की फैक्ट्री न चलने से युवा उद्यमी टेंशन में था और उसने रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें