बागपत। बुग्गी खिंचकर लाने वाली किशोरी मीना की हरिद्वार में होने की लोकेशन मिली है। इसका पता चलने पर उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसकी बरामदगी के प्रयास में जुट गई है। हालांकि उसका अभी पता नहीं चला है।
मीना दो सप्ताह पूर्व हरिद्वार से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। उसके पिता सलमू ने चार लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। उसका कहीं पता नहीं चला था। वह निवाड़ा गांव में अपने तंबू में आ गया था। सलमू का कहना है कि सोमवार को उसके पास हरिद्वार से एक व्यक्ति का फोन आया। फोनकर्ता ने उसको जानकारी दी कि मीना हरिद्वार में ही एक लड़की के साथ घूम रही है। पता चलने पर उसने हरिद्वार और बागपत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मीना को बरामद करने का आश्वासन दिया है।