बड़ौत (बागपत)।
इनोवा कार में आए चार युवकों ने बृहस्पतिवार की तड़के पेट्रोल छिड़ककर बड़का रोड स्थित विजयनगर में एक परचून की दुकान में आग लगा दी और तमंचे लहराते हुए कार में सवार होकर भाग गए। आग लगने से दुकानदार का करबी एक लाख का सामान जल गया। दुकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी।
इसरार पुत्र समयदीन बड़का रोड़ विजय नगर का रहने वाला है। वहीं पर उसकी परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार की तड़के इनोवा कार में चार युवक आए और उन्होंने दुकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने पर लोगों ने शोर मचाया तो वे कार में बैठकर तमंचे लहराकर भाग निकले। लोगों ने आरोपियों की इनोवा कार का नंबर डीएल 3 सी एएम 1129 बताया है। आग से दुकान में रखा एक लाख का सामान जल गया। उसने कोतवाली में अज्ञात कार सवारों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।