बड़ौत (बागपत)।
चौबली गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया और दो दिन पहले असामाजिक तत्वों द्वारा झोपड़ी मेें आग लगाने के बाद हुए नुकसान का पीड़ित को मुआवजा दिलाने और झोपड़ी में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों ने कहा असामाजिक तत्वों ने दो दिन पहले गांव के ही इंद्रपाल पुत्र रणजीत की झोपड़ी में आग लगा दी, इससे झोपडी व उसके अंदर रखा सामान, गेहूं, भूसा, कपडे़ सहित हजारों की नगदी जल गई। इस दौरान झोपड़ी में सो रही गंगा रानी और नैना ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। उन्होंने एसडीएम से हस्तक्षेप कर पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की। बाद मेें सभी एकत्रित होकर केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ, सत्यपाल सिंह से भी मिले और मुआवजे की मांग की। इसमें भंवर सिंह, नैना, गंगा रानी, रामकुमार, धर्मेंद्र, सोहनवीर, अमरपाल आदि रहे।