फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दस हजार का इनामी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने कमाला गांव के जंगल से मुठभेड़ के बाद 10 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया। जबकि उसके दो साथी भाग निकले। उसने एक सप्ताह पूर्व अपने दो साथियों के साथ मिलकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के कार चालक से तमंचे के बल पर लूटा था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा, बाइक, कारतूस व लूटी गई धनराशि बरामद की। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि 26 सितंबर को कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली के स्टाफ कार चालक मंशाराम पुत्र श्रीपाल निवासी कमाला से ओबीसी की अमीनगर सराय शाखा से नगदी निकालकर अपनी माता के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। कैडवा-तितरौदा मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनसे 70 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल किया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दीपक गिरी पुत्र श्रीराम गिरि निवासी खिदौंड़ा थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद का नाम प्रकाश में आया। एसपी ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव को सूचना मिली की कि बदमाश बाइक पर घूम रहें और किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस पर उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ कमाला गांव के जंगल में छानबीन शुरू कर दी। जब वे बाबा भेड़ी नाथ मंदिर के पास मोड़ पर पहुंचे तो अचानक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस गाड़ी के सामने आ गए। पुलिस को देखकर बाइक को पीछे मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने बाइक को ओवर टेक कर रोकने का प्रयास किया तो तीनों बदमाशों बाइक छोड़कर तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी और गन्ने के खेत में घुस गए। पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दो भाग गए।
पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम दीपक गिरि निवासी खिदौंड़ा थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद बताया। पूछताछ में उसने फरार हुए अपने साथी अंकित चौधरी पुत्र अशोक चौधरी और सूरज पुत्र राजपाल निवासी दबथुवा थाना सरधना जिला मेरठ के रहने वाले बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा, पल्सर बाइक और 15200 रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि 26 सितंबर को अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर उसने कैडवा-तितरौदा मार्ग पर मां-बेटे से तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये लूटे। उसके हिस्से में 20 हजार रुपये आए थे। बरामद हुए 15200 रुपये उसी लूट के हैं। शेष खर्च हो गए।

2002 से अपराध कर रहा है दीपक
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया बदमाश दीपक गिरी पर गाजियाबाद, मेरठ, बागपत में लूट, हत्या, आर्म एक्ट, गैंगेस्टर, शराब तस्करी, गुंडा एक्ट, चोरी के 21 मुकदमा दर्ज है। वह वर्ष 2002 से अपराध कर रहा है। सबसे ज्यादा मुकदमे थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद में दर्ज है। वह थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। गाजियाबाद पुलिस ने उसे जिला बदर किया हुआ है।

बुलंदशहर में हत्या, गाजियाबाद में करनी थी लूट
बागपत। एसपी ने बताया दीपक गिरि ने बताया है कि फरार हुए उसके साथी अंकित चौधरी व सूरज ने बुलंदशहर में एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए सुपारी ली हुई है। इसके अलावा गाजियाबाद में एक फाइनेंसर से 25 लाख रुपये लूटने की योजना है।
विज्ञापन


फिर पुलिस के काम आया सीसीटीवी कैमरा
बागपत। एक बार फिर अपराधियों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरे कारगर साबित हुए है। एसपी ने बताया कि 26 सितंबर को कमला गांव निवासी मंशाराम ओबीसी शाखा अमीनगर सराय में रुपये निकालने के लिए आए थे। बदमाश बैंक में उसकी रेकी कर रहे थे। बैंक से ही उसे पीछे लग गए थे। पुलिस ने जब बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बदमाश फुटेज में बैंक में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें