फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साले ने की थी नौकर की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र में रटौल-घिटौरा पर ईख के खेत में दस दिन पहले नौकर अनिल की हत्या कर शव फेंका। पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। उसकी हत्या किरायेदार महिला से बदसलूकी करने पर की। मृतक युवक कहां का रहने वाला था, पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सरिया बरामद किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 सितंबर को रटौल-घिटौरा मार्ग पर अहमदनगर गांव निवासी देशपाल पुत्र रामपाल के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में 24 सितंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर खेकड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम किया। पुलिस विवेचना में अंकित पुत्र ओमबीर निवासी नूरपुर गढ़ी थाना खेकड़ा व मनोज पुत्र बाबूराम निवासी अगरौला थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने रटौल पेट्रोल पंप के पास से दोनों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अंकित ने बताया कि 14 सितंबर को वह अपने जीजा मनोज के घर आया । अंकित ने कोई काम न होने के कारण अपने नौकर अनिल को दो सितंबर को जीजा के घर पर भेजा। नौकर जीजा के घर पर ही रह रहा था। रात्रि में नौकर जीजा के किरायेदार महिला के कमरे का दरवाजा खटखटाया और गाली गलौच करने लगा। इससे अंकित को गुस्सा आ गया और उसने पास में ही रखे सरिया से उसके सिर में वार कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने अपने जीजा मनोज को घटना की जानकारी दी। जीजा पांच सौ रुपये में कार किराये पर कर ले आया। दोनों मृतक अनिल के शव को गाड़ी में डालकर ले गए और घिटौरा गांव के जंगल के रास्ते रटौल मार्ग पर सुनसान जगह पर गन्ने के खेत में फेंका। उसकी पेेंट व शर्ट एवं मोबाइल उसके पास डाला। सरिया को खेत में फेंका। इसके बाद वे वापस घर आ गए। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया बरामद किया। पुलिस अभी तक मृतक नौकर अनिल के घर का पता नहीं लगा पाई है। वह कहां का रहने वाला है, इसके बारे में कोई जानता। एएसपी ने बताया कि मृतक के घर का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नाम बदलकर रह रहा था मृतक
बागपत। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक नौकर अनिल एक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखता था। पुलिस को शव देखने के बाद इसका पता चला। वह अपना नाम बदलकर आरोपी अंकित के पास नूरपुर गढ़ी गांव में रह रहा था। आरोपी भी उसके घर का पता नहीं जानता है। नौकर ने भी कभी अपने घर का पता उन्हें नहीं बताया।

नौकर की हत्या करना नहीं चाहता था
बागपत। नौकर का हत्यारोपी अंकित ने आईटीआई से डिप्लोमा कर रखा है। वह ट्रोनिका सिटी में ठेकेदारी करता है। उसने बताया कि वह नौकर की हत्या नहीं करना चाहता था। गुस्से में सरिया जोर से सिर में लग गया। उसके पिता नौकर अनिल को एक माह पहले ही रिश्तेदारी से लेकर आए थे। नौकर ने आज तक भी उन्हें अपने घर का पता नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें