रमाला (बागपत)। जिवाना गेट के पास दो दिन पूर्व युवक से हुई हजारों की लूट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश से पूछताछ की जा रही है। उससे लूट की कई वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।
मंगलवार को जिवाना गेट के पास उपेंद्र पुत्र महक सिंह निवासी जिवाना से दो-तीन बदमाशों ने 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले थे। इस संबंध में उपेंद्र ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अनुज पुत्र हरबीर बावली का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं।