नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर दो बाइको की हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार सड़क गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जा रही थी कि रास्ते में ही सिकटियां गांव निवासी देवेंद्र कुुमार प्रजापति (38) की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी देवेंद्र कुमार प्रजापति अपने कोचिंग सेंटर को बंद कर बाइक से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह पचफेड़वा गांव के पास पहुंचा की तभी सामने से तेज रफ्तार में बाइक लेकर आ रहे रेवसा गांव निवासी गणेश (36) से जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद दोनो ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से दोनों घायल को 108 नंबर एंबुलेंस में चढ़ाया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस जिला चिकित्सालय ले जा रही थी कि रास्ते में ही देवेंद्र (38) ने दम तोड़ दिया। जबकि गणेश को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । देवेन्द की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिए लिया और आवश्यक कार्यवाही के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।