बागपत। यमुना रोड बागपत में घर में घुसकर चार लोगों ने अजब सिंह व उसके बेटे मनोज को लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मामले में अजब सिंह ने कश्यप कालोनी निवासी सुभाष पुत्र सतपाल, अमित, गौरव, नितिन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-------
मोबाइल चोर को जेल भेजा
बागपत। पुलिस ने माता कालोनी निवासी मेहरबान पुत्र इकराम की दुकान से मोबाइल चोरी करने के आरोपी अफजाल पुत्र अब्दुल बासिद निवासी केतीपुरा को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया है।