फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी बवाल केस में नामजद 16 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन रोकने पर यात्रियों के पथराव कर लोनी स्टेशन पर तोड़फोड़ करने के मामले में लोनी के स्टेशन मास्टर ने 16 लोगों को नामजद कर 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ बड़ौत जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई कर नामजद 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को रात के समय अंडर पास का कार्य चलने के कारण दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 51913 शनिवार को रोक दिया। इस संबंध में स्टेशन पर घोषणा करके कराया भी गया, लेकिन ट्रेन में सवार लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोनी रेलवे स्टेशन पर पथराव और तोड़फोड़ तोड़ कर दिया । पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध मेें लोनी स्टेशन अधीक्षक राज कुमार ने 16 लोगों को नामजद कर 100 अज्ञात के खिलाफ जीआरपी बड़ौत में रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी बड़ौत ने इस मामले मेें प्रदीप, दीपक निवासी तितावी, मोहन लाल हरिया खेड़ा, प्रवीण दोघट, नीटू अहेरा, देवकराम टीटरी, संतराम फिरोजपुर, मुकुल सिसौली, आशीष कासिमपुर, इमरान एलम, दीपक बड़का, अमित टांडा, राहुल कसेरवा, जावेद बलवा, दिनेश नांगल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेजा। जीआरपी थानाध्यक्ष किरण राज और एसएसआई सुखपाल ने बताया कि इस मामले में अन्य लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें