युवती से छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष
बड़ौत (बागपत)। मीरापुर रजबाहे की पटरी पर जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों के दूसरे गुटों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते संघर्ष शुरू हो गया। पुलिस को देखकर लड़ रहे युवक भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
नगर के एक कॉलोनी की युवती बाजार से जा रही थी। तभी उसके पीछे चार पांच युवक छेड़छाड़ कर चलने लगे। युवती ने उन्हें कई बार मना किया, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान वहां से जा रहे कुछ युवकों ने उनकी हरकत का विरोध किया तो वे उनसे भिड़ गए। उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों युवकों के गुटों में संघर्ष हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही युवक भागने लगे, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। गौरतलब बात यह है कि नगर मेें छात्राओं और युवतियों की घटनाओं को लेकर एंटी रोमियो टीम भी गठित की, लेकिन ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं।