फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए के छात्र पर हमला, भाजपा जिलाध्यक्ष, गनर और ड्राइवर पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे में बीए के छात्र को तीन लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित छात्र ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, उनके गनर और ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने में जमा रहे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे निवासी छात्र रविकांत शर्मा पुत्र रमेश चंद शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को शाम के समय वह घर से बड़े जैन मंदिर स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, उनकी गाड़ी के चालक और गनर वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौच कर लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और और उन्होंने छात्र को बचाया। हमलावर बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। बाद में परिजन घायल को लेकर थाने में पहुंचे और जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर तक नहीं ली। इसको लेकर परिजनों ने थाने में काफी देर तक हंगामा किया। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। कुछ लोगों दोनों पक्षों में समझौता करने के प्रयास में जुट गए। देर रात तक दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग थाने में जमा रहे। थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें