अमीनगर सराय (बागपत)।
नगर पंचायत दफ्तर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसओ सिंघवाली अहीर रजनीश ने सभी से होली के त्योहार को बड़े ही सौहार्द से मनाने की अपील की। इसमें कई गांवों से पहुंचे ग्राम प्रधानों ने आश्वासन दिया कि आपको शिकायत का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। इसमें डॉ. मांगेराम यादव, मुकेश सोलंकी, विकास यादव, गुलफराज खान, अब्बास, फखरुद्दीन, श्रीपाल वर्मा, राकेश बंसल, ओम गिरी, उमर इलाही आदि रहे।