फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अमीनगर सराय रोड पर बिजलीघर के पास खंड शिक्षा अधिकारी की कार से बाइक सवार को कुचलने के मामले में बीईओ को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज करा जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रेखा पत्नी सुंदर ने खंड शिक्षा अधिकारी विनोद वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो फरवरी को उसके पति सुंदर और देवर बबलू शर्मा पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्वाली खेड़ा बड़ौत बाइक आए थे। जब वे वापस गांव जा रहे थे तो अमीनगर सराय रोड पर बिजलीघर के पास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद वर्मा की कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी, इससे दोनों गंभीर घायल हो गए थे। इनका मेरठ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल के परिजनों ने कहा इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वे उन पर तरह-तरह के दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर उनके परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें