फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमन नहर पर दंपति से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तीन तमंचेधारी बदमाशों ने पूर्वी यमन नहर पर बड़ौत से बाइक पर सवार होकर कांधला जा रही दंपति को रोका और तमंचों के बल पर हजारों की नगदी, कानों के कुंडल और अंगूठी लूट ली और बाद में मारने की धमकी देेकर खेतों में भाग गए।
विज्ञापन

कांधला निवासी रहीसू बुधवार को अपनी पत्नी मेहरूनिसा के साथ बाइक पर सवार होकर बड़ौत किसी काम के लिए आए। जब वे बड़ौत से वापस कांधला पूर्वी यमन नहर की पटरी से होते जा रहे थे तो बावली और किशनपुर बराल के बीच झाल के नजदीक खेत से तीन तमंचेधारी बदमाश निकले और उन्हें तमंचे के बल पर रोका और रहीसू से 2300 रुपये की नगदी, उसकी पत्नी से कानों के कुंडल, अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। बाद में गोली मारने की धमकी देकर खेतों में भाग गए। बदमाश जाते समय पीड़ित के मोबाइल का सिम भी तोड़कर फेंक गए। वारदात के बाद पीड़ित दंपति कांधला चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें