बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के मुलसम गांव में नलकूपों से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। पुलिस से नाराज किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस पर गश्त न करने और घटना पर अंकुश न लगाने का आरोप लगाया।
किसानों ने बताया कि एक सप्ताह में एक दर्जन नलकूपों से तीन पर चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पीड़ित इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवा चुके हैं। इसके बावजूद चोरी की घटनाएं जारी हैं। किसानों को चोरी की वारदात से हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है। पुलिस से गश्त करने और घटना पर अंकुश लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण किसानों को अपनी नलकूपों की सुरक्षा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं फसलों की सिंचाई करने में परेशानी होती है। इसको लेकर क्षेत्र के किसानों में रोष है। अफसरों से पुलिस का गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। इसमें रामफल, श्रीचंद, मल्हू, श्याम बिहारी, रवि करण, बाबू, रहीस आदि रहे।
भूमि अभिलेखों में कराया जाए नाम दर्ज
बागपत। सूप निवासी आजाद देवी ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि गांव में उसकी भूमि है। उसके पति और एक पुत्र की मौत हो चुकी है। एक पुत्र के नाम ही भूमि दर्ज है। बताया कि पुत्र अपने और भाई के हिस्से की जमीन को बेच सकता है। जिसको देखते हुए मृतक भाई की जगह अभिलेखों में उसका नाम दर्ज कराया जाए, ताकि वह अपना पालन पोषण कर सके।