फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरसिया बिजलीघर की लाइन का विरोध करने पर पाबला बेगमाबाद के किसानों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मुकदमा दर्ज होने से किसानों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बागपत से हरसिया बिजलीघर पर हाईटेंशन लाइन ले जाने का किसान विरोध कर रहे हैं। पाबला बेगमाबाद गांव के किसानों ने उचित मुआवजा न दिए जाने का आरोप लगाते हुए आठ दिसंबर को लाइन का काम रुकवा दिया था। पता चलने पर वहां पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को किसानों ने वापस लौटा दिया । सोमवार को विद्युत निगम (ट्रांसमिशन) ने पुलिस की मौजूदगी में दोबारा काम शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद ही किसानों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान बागपत एसडीएम विवेक कुमार सिंह और सीओ दिलीप सिंह से उनकी नोकझोंक भी हुई। अवर अभियंता राजेश कुमार पटवा ने किसान विष्णु व सत्यवीर पुत्र समरू, महाराज पुत्र हरचंद्र, रवि पुत्र ज्ञानू, एकराम पुत्र टेकचंद, नेपाल पुत्र ज्ञानू, रूगम पुत्र कालू, विक्रम पुत्र जगमाल, सुरेश पुत्र कालू, लीलू पुत्र जगपाल, गज्जू पुत्र तोफा, देवेंद्र पुत्र मांगे, सत्यपाल और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके विरोध में पाबला गांव में किसानों की बैठक हुई। किसानों ने कहा कि मुकदमा दर्ज करना गलत है। बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम से मिलकर किसानों का पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें