फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास दो घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बाजार पुलिस चौकी के पास आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। सोमवार को जाम के दौरान फंसे दो बाइक सवारों में बाइक निकालने को लेकर जमकर मारपीट हुई। लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन

बड़ौत नगर में यूं तो जगह-जगह जाम की स्थिति आए दिन बनी रहती है, लेकिन बाजार पुलिस चौकी के पास जाम की स्थिति विकट रहती है। जबकि यह स्थल बाजार पुलिस चौकी से मात्र 15 मीटर की दूरी पर है। सोमवार को जाम लगने से लोग परेशान रहे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों में बाइक निकालने को लेकर विवाद खड़ा हो गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी, लेकिन जाम में फंसे लोगों ने दोनों युवकों को अलग किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और धीरे-धीरे जाम खुलने लगा। नगर में जाम की स्थिति को लेकर अनेक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से काफी मांग उठाई है, लेकिन उनकी मांग दबकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें