बागपत में बिनौली के जिवाना गुलियान गांव में शनिवार शाम को 11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के पास खेत में पड़ा मिला। पुलिस की छानबीन में घर से उसे खेत की तरफ बाइक पर लेकर जाते हुए हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। छात्र की मां ने गांव के एक युवक को नामजद कराते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिवाना गुलियान गांव के किसान राजन का इकलौता बेटा आर्यन (17) गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। गांव के पास रामकरण के खेत में गेहूं के बीच उसका शव पड़ा मिला। गांव का ही सुमित पास के अपने खेत में गया तो उसने कुत्तों का झुंड देखकर उनको भगाने के लिए पहुंचा तो वहां पास में पहुंचने पर शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।
इस मामले में आर्यन की मां पिंकी ने गांव के ही आशीष उर्फ काला और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान