बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को देर शाम घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया।
शुक्रवार को शाम के समय एक तीन वर्षीय बच्ची कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक अज्ञात युवक उसे उठाकर गांव के नजदीक ही ईख के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची घर पहुंची तो परिजन उसे देखकर परेशान हो गए और रात में ही उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने कहा फिलहाल बच्ची को परीक्षण के लिए भेजा और इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।