फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकरौद के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांकरौद के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा
विज्ञापन

बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के सांकरौद गांव के ग्रामीणों ने छात्र विकास की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में धारा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सांकरौद गांव के ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिसंबर 2018 को बीए के छात्र विकास उर्फ अकबर पुत्र स्वर्गीय सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके परिवार के अमित, सचिन और विमलेश को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में रामकरण, राजेंद्र, सोनू, कमलेश, रवि, अंकित, हरेंद्र, सतेंद्र, गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी रामकरण, राजेंद्र और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोपी राजेंद्र और सोनू जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़ित पक्ष को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपी अंकित यूपी पुलिस में सिपाही है। पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। पुलिस ने मुकदमे में सही धारा नहीं लगाई। उन्होंने मुकदमे में धारा 307 लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एसपी दफ्तर पर धरना शुरू कर देंगे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र, सुधीर कुमार, सुखवीर, लेखराम, राम कृपाल, विनोद, प्रतिज्ञा, लवि, शिवा, अरूण, रमन, सूरज, सहदेव, नितिन, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें