जैन मुनि की बरामदगी की मांग
बड़ौत। अजितनाथ दिगंबर जैन कमेटी के तत्वावधान में जैन समाज के लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम को पीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर गुजरात स्थित तीर्थ क्षेत्र गिरनार से अपहृत जैन मुनि मुदित सागर महाराज सकुशल बरामद किए जाने की मांग की।
कमेटी के अध्यक्ष सुभाषचंद जैन के नेतृत्व में जैन समाज के लोग तहसील पहुंचे और पीएम को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को सौंपा। इसमें बताया गया कि जैन मुदित सागर महाराज 23 जनवरी 2018 को लापता हो गए थे, उनका अपहरण कर लिया गया है, इसे लेकर जैन समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने केंद्र सरकार से उनकी सकुशल वापसी को लेकर बरामदगी की मांग की। इस अवसर पर मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, मुकेश बजाज, प्रवीण, विवेक जैन, अनिल जैन, रजत जैन, शुभम जैन, अंकित जैन, सौरभ, अनुज आदि शामिल रहे।