फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी को लेकर दो सम्प्रदाय के किशोर आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कांशीराम कॉलोनी में दो अलग-अलग समुदाय के किशोरों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते पथराव व लाठी-डंडे चलने लगे, इससे कॉलोनी में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक पक्ष के किशोर भाग निकले, जबकि दूसरे पक्ष के दो किशोरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम कांशीराम कॉलोनी में एक समुदाय का किशोर दुकान के पास खड़ा था। किसी बात को लेकर दूसरे समुदाय के किशोर, जिनकी वहां दुकान है, आपस में उनमें कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया। दोनों समुदाय के बीच मामला होने से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो रहें किशोर भागने लगे लेकिन पुलिस ने एक पक्ष के दो किशोरों को हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरे पक्ष के किशोर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें