अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में सराय मोड़ के पास बस में सवार कुछ छात्रों ने युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने चौकी में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
अमीनगर सराय का रहने वाला शादाब शनिवार को सुबह के समय बस में सवार होकर सराय मोड़ पर जा रहा था। बस में सवार कुछ छात्रों के साथ किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इस पर छात्रों ने उसकी जमकर पिटाई की, इसमें वह घायल हो गया। इसके बाद छात्र बस से उतरकर भाग गए। घायल ने चौकी में तहरीर दी। घायल का भाई एक कोचिंग सेंटर में आरोपी युवकों के नाम पता करने पहुंचा तो उक्त छात्रों ने उसके साथ भी मारपीट की। दोनों भाइयों ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी। बाद में कुछ गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।