छपरौली (बागपत)। कूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर तीन व्यक्तियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान युवक के दांत भी तोड़ दिया।
प्रवीन पुत्र ओमप्रकाश कश्यप कूड़ी गांव का रहने वाला है। बताया कि करीब 20 साल पहले गांव के पास कुछ लोगों से जमीन खरीदी । जिसे हमने 15 साल पहले दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। आरोपी उस जमीन को कम कीमत में खरीदना चाह रहे थे। इस कारण आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। 21 फरवरी को जब वह गांव में दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था तो तभी तीन लोगों आए और उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। घायल युवक ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली । घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर टिंकू, सचिन और राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।