दोघट (बागपत)। आदर्श गांव पलड़ी में तालाब की भूमि पर बनी दीवार को हटवाने गए लेखपाल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। लेखपाल ने दोघट थाने पर तहरीर दी है।
सांसद के गोद लिए गए आदर्श गांव पलड़ी के तालाब की भूमि पर बनी दीवार तीन दिन पूर्व कानूनगो कल्लू सिंह के नेतृत्व में टीम हटवाने गई थी। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। टीम के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। जिस पर टीम वापास लौट आई। इसके बाद टीम में शामिल पलड़ी हल्का लेखपाल प्रमोद कुमार के मोबाइल फोन पर पलड़ी गांव से दो लोगों ने कॉल कर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। लेखपाल प्रमोद कुमार ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। इस संबंध में एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।