फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डि-डे-मिल वितरण कर लौट रही कार की ट्रैक्टर से भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर/बागपत। स्कूलों में मिड-डे मिल सप्लाई करके लौट रही कार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे कार चालक घायल हो गया। लोगों के पीछा करने पर आरोपी चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। इसके अलावा ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने घायलों को हायर हॉस्पिटल रेफर किया।
विज्ञापन

बसा-टीकरी गांव निवासी प्रेम चंद स्कूलों में मिड-डे मिल सप्लाई करता है। मंगलवार दोपहर गढ़ी कलंजरी और आसपास के गांव के स्कूलों में मिड-डे मिल सप्लाई करके वापस अपने घर कार से लौट रहा था। ललियाना गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया और उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घायल का अस्पताल में इलाज कराया, साथ ही लोगों ने पीछा किया। आरोपी चालक पकड़े जाने के डर से अपना ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। लोगों ने ट्रैक्टर को पुलिस को सौंपा। इसके अलावा कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इससे कार में सवार लोनी निवासी अनीस और साजिद घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उनको हायर हॉस्पिटल के लिए चिकित्सकों ने रेफर किया। वहीं दो बाइकों की पाली गंाव के पास आपस में भिड़त हो गई। इससे एक बाइक पर सवार मुकेश निवासी सिसाना और दूसरी बाइक सवार रोहित निवासी सुन्हैड़ा घायल हो गया। उनका चिकित्सक से इलाज कराया। इससे अलावा कलक्ट्रेट के पास दो कारों की टक्कर हुई। इससे दोनो कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें