फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्यक्ति से हजारों की नगदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शिकोहपुर - इदरीशपुर मार्ग पर बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यक्ति से हजारों की नगदी, मोबाइल व अन्य कागजात लूट लिए। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

लूट का शिकार हुआ वीरेंद्र पुत्र पीतम सिंह शिकोहपुर गांव का रहने वाला है। मंगलवार की दोपहर एक बजे के लगभग वह शिकोहपुर से इदरीशपुर गांव में किसी कार्य के लिए जा रहा था। जब वह दोनों गांवों के बीच स्थित रजबाहे पर पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उसे तमंचों के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने उससे 19 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल व कीमती कागजात लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर टयौढ़ी की तरफ चले गए। इस सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें