फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह।ाईवे पर खाई में पलटा ट्रक, निकालते समय क्रेन भी पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जिवाना गेट के पास गड्ढों के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। चालक और परिचालक को किसी तरह ट्रक से निकालकर बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी तरफ ट्रक को निकालते समय क्रेन भी पलट गई। इस कारण हाईवे पर कई घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ट्रक रविवार की रात में गाजियाबाद से लोहे की चादर लेकर सहारनपुर जा रहा था। उसका चालक फुरकान और क्लीनर रिजवान निवासी मुजफ्फरनगर है। जैसे ही ट्रक जिवाना गेट के नजदीक पहुंचा। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में गड्ढों के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। चालक और क्लीनर ट्रक में फंस गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उनकी चीख-पुकार सुनी। उन्होंने ट्रक के शीशे तोड़कर दोनों को किसी तरह ट्रक से निकाला और बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने के बाद घायलों के परिजनों को सूचना दी। सोमवार सुबह ट्रक खाई से निकालने के लिए क्रेन बुलाई । ट्रक को निकालते समय क्रेन भी पलट गई। गनीमत रही उस समय रोड से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। वरना बड़ा हादसा हो जाता। इससे मार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन उठवाई और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें