बागपत। निवाड़ा की किशोरी का अपहरण कर गंगा में डूबो कर मारने का आरोपी बज्जू पुलिस को अजमेर में चकमा देकर भाग गया। इसके बाद में पुलिस टीम को खाली लौटना पड़ा।
निवाड़ा गांव की दो लड़की हिना और खैरूना पांच जुलाई को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई । जो रिश्ते में बुआ-भतीजी लगती हैं। बड़ी लड़की हिना खुद ही अपने घर में आ गई । उसने परिजनों को बताया भतीजी खैरूना को बड़ौत के दो लड़कों ने राजस्थान के अजमेर में ले जाकर बेच दिया। इसकी पुलिस से शिकायत की । पुलिस हिना और आरोपी एक युवक बज्जू को साथ लेकर शनिवार को अजमेर पहुंची। वहां खैरूना को खूब तलाश किया, लेकिन किशोरी नहीं मिली। बाद में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वे किशोरी का निकाह कराना चाहते थे, लेकिन किशोरी तैयार नहीं हुई। इसी कारण हरिद्वार में ले जाकर गंगा में उसे डूबो कर मार दिया है। बाद में पुलिस दोनों आरोपियों को अजमेर से लेकर वापस बागपत आने लगी। भीड़ में आरोपी बज्जू पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पता चलने पर पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। केस के विवेचक निरंजन सिरोही ने कहा आरोपी बज्जू भीड़ में चकमा देकर भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए ,लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
किशोरी को तलाश करने
गया चाचा भी हुआ लापता
बागपत। किशोरी खैरूना को तलाश करने के लिए उसका चाचा इरफान मुजफ्फरनगर में गया । इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने कोतवाली पर पहुंचकर इरफान की बरामदगी की मांग की।