फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रास्ते से हटाने को मारी थी ठेकेदार लोकेंद्र को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रास्ते से हटाने को मारी ठेकेदार लोकेंद्र को गोली
विज्ञापन

दोघट/ दाहा (बागपत)। कस्बा में भट्ठा कारोबारी लोकेंद्र ठेकेदार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कस्बे के ही एक युवक को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी नगर निकाय का चुनाव लड़ना चाहता है। लोकेंद्र भी चुनाव का संभावित प्रत्याशी है। ठेकेदार को रास्ते से हटाने के लिए उसने शूटरों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया पकड़ा गया आरोपी अनुज उर्फ बादाम निवासी कस्बा दोघट है। उसने तीन-चार युवकों के साथ मिलकर 12 अगस्त को कान्हड़ मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे पर बैठे लोकेंद्र ठेकेदार पर हमला किया। आरोपी का इरादा उनको जान से मारने का था, क्योंकि लोकेंद्र, निकाय चुनाव के चेयरमैन पद का संभावित प्रत्याशी है। आरोपी अनुज भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। चुनाव के रास्ते से हटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। इसके लिए उसने शूटर हायर किए थे। आरोपी खुद भी वारदात में शामिल रहा। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की। जल्द ही शूटरों भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमोद गांगनौली के शूटर रहे ठेकेदार को गोली मारने में शामिल
दोघट। आरोपी अनुज उर्फ बादाम ने पुलिस पूछताछ में शूटरों के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा प्रमोद गांगनौली गैंग के सदस्य राहुल उर्फ टर्रा से लोकेंद्र ठेकेदार की हत्या करने की बात अनुज उर्फ बादाम ने की । उसके बाद राहुल उर्फ टर्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर भट्ठे पर फायरिंग की । आरोपी टर्रा पिछले दिनो जेल से छूटकर आया है। उसके खिलाफ हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें