दो वाहन चोर छह बाइकों सहित गिरफ्तार
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने बुधवार की रात में बावली रोड पर चेकिंग के दौरान वाहन गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह बाइकें बरामद कीं। चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर बेचा जाता था।
कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव ने बताया उन्हें बुधवार की रात में सूचना मिली दो बदमाश चोरी की बाइक लेकर बावली से बड़ौत की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो टीम को देख कुछ बाइक सवार मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े बदमाशों में अफसर उर्फ मोनू लोनी, सुनील (बिजरौल) हैं। उनसे मिली बाइक भी कुछ दिन पूर्व तहसील गेट के पास से चोरी की। पूछताछ के पता चला बदमाश बाइकें चोरी कर अन्य प्रदेशों में नंबर प्लेट बदलकर बेचने का काम करते हैं। इनसे चोरी की गई छह बाइकें बरामद की।