फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलंजरी में नलकूप ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

सरकारी नलकूप के ऑपरेटर और नर्सिंग होम संचालक शिव कुमार त्यागी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव रविवार सुबह गढ़ी कलंजरी गांव के एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से गोली के तीन खोखे बरामद किए हैं। इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई।
चांदीनगर क्षेत्र के कहरका निवासी शिवकुमार त्यागी सरकारी ट्यूबवेल पर बतौर ऑपरेटर थे। वे भगौट, डगरपुर और पूरणपुर नवादा गांव के नलकूपों की देखरेख करते थे। वे पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के लोनी में रहते थे। उनका वहां एक नर्सिंगहोम भी है। शिवकुमार अपने परिवार को शनिवार दोपहर फुलैरा गांव में जाने के लिए बोलकर आया था, इसके बाद घर नहीं लौटा। इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गढ़ी कलंजरी गांव में लोग खेतों से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक खेत में नग्न अवस्था में पड़े शव पर पड़ी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की आंख पर एक गोली और सिर में दो गोली मारकर हत्या की। पुलिस को मौके से गोली के तीन खोखे बरामद हुए। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भतीजे सचिन ने चांदीनगर थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा शिव कुमार की हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी पता नहीं चला है। जांच की जा रही है।

आखिरी बार खुद को बताया था चिरौड़ी में हूं
चांदीनगर। सचिन त्यागी ने बताया चाचा शिवकुमार के पास शनिवार की रात में साढ़े आठ बजे फोन किया तो उन्होंने खुद को चिरौड़ी में शराब के ठेके के पास बताया था। उनके साथ कौन-कौन लोग हैं, इसकी भी जानकारी दी थी। इससे पता चलता है कि इस घटना में उन लोगों का हाथ भी हो सकता है। इसका पता उनके पकड़े जाने के बाद ही चलेगा। इसमें एक नर्सिंगहोम संचालक भी बताया है। हालांकि पुलिस अफसर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


संदेह के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ
चांदीनगर। शिवकुमार की हत्या के केस में पुलिस एक संदिग्ध युवक को पकड़कर थाने ले आई है। इससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो उसने घटना के संबंध में कुछ जानकारी दी। उधर, थाना इंचार्ज राजेश कुमार भारती ने किसी के पकड़े जाने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें