फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिये पैसे मांगने पर युवक को घर में बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। उधार दिए रुपये मांगने गया एक दुकानदार को घर में बंधक बनाकर यातनाएं दी गई। तमंचों की बटो से पीटकर उसे घायल कर दिया। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई और कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

बोबी पुत्र बलबीर पट्टी चौधरान बड़ौत का रहने वाला है। उसकी ताराचंद मार्किट में मोबाइल फोन की दुकान है। उससे बड़ौत के ही लोकेश व सोनू ने पिता की बीमारी के इलाज के लिए 36 हजार रुपये कुछ दिन पूर्व उधार लिए थे। कई रोज से वह अपने पैसे मांग रहा था, लेकिन वे आनाकानी कर रहे थे। शनिवार की सुबह वह उनके घर पर रुपये मांगने गया तो उन्होंने उसे घर में बंधक बना लिया और तमंचों की बटों से पिटाई की। किसी तरह वह वहां से भागकर कोतवाली पहुंचा। उसने दो युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें