सभासद के पति सहित पांच जुआ खेलते पकड़े
बागपत। शहर के पांडव रोड स्थित कब्रिस्तान के पास जुआ खेल रहे सभासद के पति सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हजारों रुपये की नगदी और ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने पांडव रोड स्थित कब्रिस्तान के पास खाली पड़े प्लाटों में छापा मारा तो वहां पर पांच लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मकसूद, आरिफ, फिरोज, कलीम, सलीम निवासी पुराना कस्बा बागपत को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 8300 रुपये की नगदी और ताश के पत्ते बरामद हुए। आरोपी कलीम की पत्नी सलमा वार्ड नंबर पांच से सभासद है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि सभासद के पति समेत पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है।