बड़ौत (बागपत)। उधार के पैसे मांगने पर पठानकोट में दो पक्षों में जमकर पथराव लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
गांव लोई जनपद शामली के इस्माइल पुत्र जमील के पठानकोट निवासी नसीम पुत्र सुबेद्दीन पर 10 हजार रुपये उधार थे। बुधवार को इस्माइल अपनी पत्नी फूल मिर्जा के साथ नसीम से पैसे मांगने आया तो दोनों में कहासुनी एवं देखते ही देखते पथराव व लाठी-डंडे चलने लगे। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव किया। इस मामले में इस्माइल उसकी पत्नी फूल मिर्जा, नसीम व उसकी पत्नी शबनम घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल दोनों पक्षों को सीएचसी में भर्ती कराया है और कार्रवाई शुरू कर दी।