अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे के युवक का सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल हो रहा है। पुलिस ने फेस बुक पर फोटो अप लोड करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद किया।
अमीनगर सराय निवासी अफजाल मलिक पुत्र यामीन मलिक ने अपने फेसबुक एकाउंट पर तमंचे के साथ अपनी फोटो अप लोड कर दी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर 315 बोर का तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।